कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा की जांच बोर्ड मानकों के अनुसार कराने, नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट कम करने और व्यवसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।