कुंडम: बघराजी में खूनी खेल: शराब के पैसों के लिए 'कटीले डंडे' से हमला, तीन दोस्त घायल
खेल के मैदान की ओर बढ़ रहे तीन दोस्तों के लिए सोमवार की शाम अस्पताल की दहलीज तक पहुँचने की वजह बन गई। ग्राम बघराजी निवासी 18 वर्षीय ललित पटेल जब अपने साथियों आयुष और दीपांशु के साथ स्कूटी से महानीमन ग्राउंड की ओर जा रहा था, तभी विनीत साहू के घर के पास गांव के ही शुभम उर्फ सत्येन्द्र नामदेव ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपी सत्येन्द्र ने दबंगई दिखाते हुए ललित से