चाईबासा । जिला के उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को दिन में 1 बजे छाया बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां आवासित बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा, शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना ।