सरदारशहर: विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, जांगिड़ समाज ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में
सरदारशहर के जांगिड़ समाज ने सोमवार शाम 4 बजे एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर भगवान विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की बजाय सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। जिनकी पूजा देशभर के कारीगर, शिल्पकार और इंजीनियर श्रद्धा के साथ करते है।