कुम्हेरी गांव के किसान ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर पटवारी के खिलाफ दिया आवेदन, पटवारी के द्वारा खाद के टोकन के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत। मुरैना/
मध्यप्रदेश सरकार जहां किसानों के हित में लगातार योजनाएं चला रही है और अधिकारियों को किसानों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दे रही है, वहीं मुरैना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।बता दे कि
मुरैना के कुम्हेरी गांव निवासी किसान रामनरेश मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे।जहां
फरियादी रामनरेश का कहना है कि वह कई बार टोकन बनवाने के लिए पटवारी के पास पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया और गुमराह कर वापस भेज दिया गया। किसान ने आरोप लगाया कि काफी प्रयासों के बाद जब पटवारी से मुलाकात हुई तो टोकन जारी करने के बदले रिश्वत मांगी गई।
किसान का कहना है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो उन्हें खाद का टोकन नहीं दिया गया। इ�
Morena, Morena | Jun 2, 2026