महोबा: कमलखेड़ा में नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 बब्बू अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। उसने कुछ अन्य लोगों पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए एसपी से बेटी की बरामदगी तथा कार्रवाई की मांग की है।