नवाबगंज: बाराबंकी में योग सप्ताह का शुभारंभ, स्वस्थ भारत की ओर एक कदम
बाराबंकी के जीआईसी ऑडिटोरियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार करीब 7 बजे आयोजित योग सप्ताह का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश शर्मा एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करता है।