बड़ेराजपुर: नैनो उर्वरक से अशोक शार्दुल को कम लागत में अधिक उत्पादन, बने किसानों के लिए प्रेरणास्रोत
बड़ेराजपुर विकासखंड के किसान अशोक शार्दुल ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाया है। 16 एकड़ में खेती करने वाले अशोक ने बताया कि पहले प्रति एकड़ 20-25 क्विंटल उत्पादन मिलता था, जो अब बढ़कर 30-35 क्विंटल हो गया है। कृषि विभाग के अनुसार नैनो उर्वरकों का उपयोग टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा दे रहा है।