बाह: 50 हजार का इनामिया 6 साल बाद गिरफ्तार, जैतपुर पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच ल