Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

रंगभेद विरोधी क्रांति के पुरोधा, भारत रत्न से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। #NelsonMandela

23.4k views | Dungarpur, Dungarpur | Dec 5, 2021

MORE NEWS

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

बांसवाड़ा में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू करने, सभी विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

#Banswara #ABVP #StudentUnionElection #StudentPolitics #GovindGuruUniversity

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन बांसवाड़ा में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू करने, सभी विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती, स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति और राजस्थानी भाषा विभाग की स्थापना की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। #Banswara #ABVP #StudentUnionElection #StudentPolitics #GovindGuruUniversity

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 के विरोध में प्रतापगढ़ पहुंची करणी सेना की जनजागरण यात्रा

केंद्र सरकार के यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 के विरोध में करणी सेना की जनजागरण एवं आमंत्रण यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा संयोजक राज शेखावत का राजपूत हॉस्टल में सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
राज शेखावत ने आरोप लगाया कि यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन करता है और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद 23 अगस्त को दिल्ली में सवर्ण आक्रोश पंचायत आयोजित होगी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पंचायत में केंद्र सरकार से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 वापस लेने की मांग की जाएगी।

#Pratapgarh #KarniSena #UGCRegulation2026 #RajShekhawat #JanJagranYatra

यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 के विरोध में प्रतापगढ़ पहुंची करणी सेना की जनजागरण यात्रा केंद्र सरकार के यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 के विरोध में करणी सेना की जनजागरण एवं आमंत्रण यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा संयोजक राज शेखावत का राजपूत हॉस्टल में सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। राज शेखावत ने आरोप लगाया कि यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के अधिकारों का हनन करता है और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद 23 अगस्त को दिल्ली में सवर्ण आक्रोश पंचायत आयोजित होगी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पंचायत में केंद्र सरकार से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 वापस लेने की मांग की जाएगी। #Pratapgarh #KarniSena #UGCRegulation2026 #RajShekhawat #JanJagranYatra

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र के लोलकपुर गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर लट्ठ से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में देवरानी-जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मीरा पत्नी जीवराम रोत और धुली पत्नी हकरा रोत खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनका जेठ रामू पुत्र वाला रोत लट्ठ लेकर पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#CrimeNews
#RajasthanNews
#BreakingNews
#RajasthanPolice
#DungarpurPolice

डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र के लोलकपुर गांव में खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर लट्ठ से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में देवरानी-जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मीरा पत्नी जीवराम रोत और धुली पत्नी हकरा रोत खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनका जेठ रामू पुत्र वाला रोत लट्ठ लेकर पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #CrimeNews #RajasthanNews #BreakingNews #RajasthanPolice #DungarpurPolice

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

किसानों ने फसल बीमा और मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ जिले में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ ने प्रतापगढ़, अरनोद और दलोट तहसीलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित राशि और मुआवजा जल्द खातों में जारी करने की मांग की। ज्ञापन में माही डेम का पानी लिफ्ट कैनाल से जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा घोड़ा रोज़ और नीलगाय से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

#Pratapgarh #KisanAndolan #BhartiyaKisanSangh #CropInsurance #PMFBY

किसानों ने फसल बीमा और मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन झालावाड़ जिले में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ ने प्रतापगढ़, अरनोद और दलोट तहसीलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित राशि और मुआवजा जल्द खातों में जारी करने की मांग की। ज्ञापन में माही डेम का पानी लिफ्ट कैनाल से जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा घोड़ा रोज़ और नीलगाय से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। #Pratapgarh #KisanAndolan #BhartiyaKisanSangh #CropInsurance #PMFBY

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई की लोहे के सरिए से हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 3 अगस्त को पुराने मकान पर निर्माण कार्य के दौरान रतनलाल पाटीदार (57) और उसके छोटे भाई गोपाल उर्फ लखा पाटीदार के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रतनलाल ने लोहे के सरिए से गोपाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।

#CrimeNews
#BreakingNews
#RajasthanPolice
#DungarpurPolice
#Arrested

डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई की लोहे के सरिए से हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 3 अगस्त को पुराने मकान पर निर्माण कार्य के दौरान रतनलाल पाटीदार (57) और उसके छोटे भाई गोपाल उर्फ लखा पाटीदार के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रतनलाल ने लोहे के सरिए से गोपाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है। #CrimeNews #BreakingNews #RajasthanPolice #DungarpurPolice #Arrested

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

रंगभेद विरोधी क्रांति के पुरोधा, भारत रत्न से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। #NelsonMandela - Dungarpur News