रामपुर: गुरुवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने SIR कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Nov 20, 2025 गुरूवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए रामपुर की तहसील बिलासपुर के बूथ संख्या-92 पर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से गणना पत्र विवरण की प्रगति, मतदाताओं की संख्या का जायज़ा लिया।