ब्यावर: सदर थाना पुलिस और DST की टीम ने डोडा पोस्ट तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई, 40 किलो अवैध डोडा सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार
Beawar, Ajmer | Oct 5, 2024 जिला स्पेशल पुलिस टीम तथा सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से डोडा पोस्ट परिवहन करने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तस्कर के कब्जे से तीन कट्टों में भारत 40 किलो अवैध डोडा पोस्ट तथा परिवहन में प्रयुक्त एक आल्टो कार भी जब्त की है। पुलिस ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बलाड रोड पर कार्रवाई की।