सागर नगर: डफरिन अस्पताल के पीछे मिला नरकंकाल, गोपालगंज पुलिस ने सिर और हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में डफरिन अस्पताल के पीछे करीब 20 दिन पुराना नरकंकाल का सिर और हाथ की हड्डियां मिली, जिसकी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने तुरंत FSL टीम को घटना की जानकारी दी और मौके पर बुलाया, इसके बाद टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खोपड़ी और हाथ की हड्डी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।