सागर नगर: सागर कलेक्टर भवन में किसानों ने लगाया नकल शाखा मे पदस्थ बाबू पर नकल निकलवाने के नाम पर अधिक रुपए लेने के आरोप लगाए
सागर के कलेक्टर कार्यालय में संचालित नकल शाखा में किसानों में बड़ा आक्रोश देखने की मिला।किसानों ने कहा तारीख पे तारीख मिलती है पर नकल समय पर नहीं मिल पाती एक के बाद एक आठ दस किसानों ने अपनी अपनी रसीदे दिखा कर आरोप लगाए किसी रसीद पर ₹5 तो किसी रसीद पर ₹10 तो किसी रसीद पर ₹20 लिखे गए लेकिन बाबू द्वारा हम लोगों से ₹100 किसी से ₹50 लिए जा रहे है।