सागर नगर: नगर निगम के फायर शाखा प्रभारी और वाहन शाखा सहायक ने एक दूसरे पर गाली-गलौज करने के लगाए आरोप
बीते कुछ दिनों से राजनीतिक विवादों का अखाड़ा बने नगर निगम में कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त,महापौर से लेकर कलेक्टर -एसपी से तक कर दी और इसके साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त को भी शिकायती पत्र भेजे हैं।