सागर नगर: तालाब के सामने स्थित प्राइवेट और मुख्य बस स्टैंड के ट्रांसफर को लेकर बस ऑपरेटरों द्वारा दायर याचिका को HC ने किया ख़ारिज
सागर में तालाब के सामने स्थित प्राइवेट और मुख्य बस स्टैंड के ट्रांसफर को लेकर दायर की गई अपील को मप्र हाईकोर्ट जबलपुर की डबल बैंच ने खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ही बस ऑपरेटर्स ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर जिला प्रशासन इस दफा किसी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।