मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी धाम में अत्याधुनिक मल्टी सुविधा भवन का भूमि-पूजन किया गया
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामखेड़ा बालाजी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु एक अत्याधुनिक मल्टी सुविधा भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।परिसर में 7,000 वर्गफीट की पार्किंग, आकर्षक गार्डन, आधुनिक रेस्टोरेंट तथा प्रतीक्षालय की सुविधा रहेगी।श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए185 वीवीआईपी वातानुकूलित (AC) कमरे बनाए जाएंगे।