रफीगंज: रफीगंज में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान भाजपा नेता का निधन
रफीगंज प्रखंड के भाजपा नेता सह भारतीय नगर ग्राम विकास संघ पचार के संस्थापक चंदेश्वर भगत का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लगभग एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका इलाज जमुहार में चल रहा था। बुधवार रात्रि 9:30 का मेरी जानकारी के अनुसार दाह संस्कार रांची में किया जाएगा। उनके परिवार में एक पुत्र हैं।