उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला उमरारखेरा में की छापेमारी, 2 महिलाओं को 220 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Orai, Jalaun | Apr 14, 2024 उरई कोतवाली पुलिस लगातार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चेकिंग जारी रखें, वहीं उरई कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला उमरारखेरा पर छापेमारी की जिसमें दो महिलाओं को पुलिस ने 220 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया, साथ ही कच्ची शराब को नष्ट किया और महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।