उरई: मोहल्ला पटेल नगर का युवक 2 माह से है लापता,परिजनों ने क्षेत्र में पोस्ट किया चस्पा
Orai, Jalaun | Apr 14, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के शहर उरई के मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक युवक 2 महीने से लापता है, वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, युवक दिल्ली से अपने घर उरई वापस आ रहा था तभी रास्ते में उसका फोन बंद हुआ और युवक लापता हो गया, इसके बाद परिजनों का कहा 2 महीने से लगातार ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन युवक का पता नहीं लगा है।