उरई: एट थाना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Apr 14, 2024 एट थाना पुलिस लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चैकिंग कर रही है। चैकिंग पर निकली एट थाना पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा और तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।