दादरी: सेक्टर डेल्टा-2 में स्थित रैन बसेरे का देर रात अधिकारियों ने किया निरीक्षण, समाजसेवी हरेंद्र भाटी भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में स्थित रैन बसेरे का बुधवार देर रात प्राधिकरण के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी हरेंद्र भाटी भी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रैन बसेरा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए रैन बसेरे में रात गुजर रहे लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।