हरदोई: मोहल्ला ऊंचाथोक बाबा मंदिर वाली गली में 2 चोरों की लात-घुसों, बेल्ट और चप्पलों से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचाथोक बाबा मंदिर वाली गली में 2 चोरों को मोहल्ले के लोगों ने बेरहमी से पीटा है।दरअसल दो चोर एक मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी साइकिल को ई रिक्शा पर लेकर जाने के प्रयास में थे इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने उनको पकड़ लिया। जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने लात घुसो,बेल्ट और चप्पलों से चोरों को बेरहमी से पिटाई कर दी।