हरदोई: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जिला कारागार में जेल में बंद सपा नेता अब्दुल्ला आजम से की मुलाकात
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2024 हरदोई के जिला कारागार में सोमवार सुबह 10 पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की और उनका हाल-चाल भी जाना। करीब आधा घंटा चंद्रशेखर आजाद ने अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की।अब्दुल्ला आजम 22 अक्टूबर 2023 से हरदोई के जिला कारागार में बंद है।