हरदोई: हरदोई पहुंचे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, अब्दुल्ला आजम की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेंगे
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2024 पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से मुलाकात के बाद सोमवार सुबह 11 बजे पत्रकारों से वार्ता करते हुए चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं है।आज़म परिवार से हमारा पारिवारिक रिश्ता है कहा कि मेरा भाई बहुत मजबूत है इतने बड़े राजनीतिक घराने पर जो जुल्म किया जा रहा है इससे अफसोस होता है हम साथ में है और सड़क से संसद तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे।