कामां: जुरहरा में साइबर ठगी के 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर सिलाई मशीन व मोबाइल फोन सस्ते दाम में बेचने का झांसा देते थे और एडवांस राशि फर्जी खातों में डलवाकर साइबर ठगी करते थे। गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।