शाजापुर: कांग्रेसी पार्षदों द्वारा नपा CMO को जलकर की वसूली पर रोक लगानेऔर नपा मेटों के स्थान बदले जाने के संबंध मे दिया ज्ञापन
शाजापुर में शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों द्वारा नपा CMO को जलकर की वसूली और नपा मेटों के स्थान बदले जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। कांग्रेसी पार्षदों ने नपा CMO से मांग की शहर में नपा द्वारा जलकर की बकाया राशि होने पर नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं,इसे लोक अदालत तक रोका जाए।शहर में सफाई व्यवस्था देख रहे सभी मेटों के वार्ड में परिवर्तन पूर्वानुसार किया जाए।