शाजापुर: जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर स्मिता सिंह को कमिश्नर ने किया निलंबित, पहले से दर्ज है एफआईआर
जिला अस्पताल शाजापुर में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉक्टर स्मिता सिंह को कमिश्नर द्वारा निलंबित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा अनियमितताएं मिलने पर डॉक्टर स्मिता सिंह का हॉट रोड़ स्थित क्लीनिक पहले से सील किया जा चुका है। डॉक्टर स्मिता सिंह पर एफआईआर भी दर्ज है। अब एमपीटी एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की ।