शाजापुर: मां राजराजेश्वरी मंदिर पर हुआ खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक मौजूद रहे लोग
शाजापुर के एबी रोड स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा खाटू श्याम के भक्त शामिल हुए। देर रात तक भजन गायको ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा खाटू श्याम का आकर्षक दरबार भी सजाया गया। भजन संध्या में बाबा खाटू श्याम के भजनों के साथ ही माँ दुर्गा के भजनों की भी गायकों ने प्रस्तुति दी।