शाजापुर: नेस-2024 की तैयारी हेतु डाइट शाजापुर में प्रभारियों की कार्यशाला हुई संपन्न
जिला कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार पाठ्य सामग्री के प्रभावी उपयोग एवं वर्तमान में की जा रही तैयारियों को ओर भी अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से विकास खण्ड शाजापुर के समस्त नेस प्रभारियों, विषय विशेषज्ञों, की एक कार्यशाला दोपहर एक बजे से डाइट शाजापुर में रखी गई। कार्यशाला में नेस के विषय पर सभी प्रभारियों को विशेषज्ञयो द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई ।