शाजापुर: सीपीयू उगलेगा कई राज, जांच टीम ने किया जब्त
मामला: जिला अस्पताल में दो सालों से बिना अनुमति चल रहे कियोस्क सेंटर का
जिला अस्पताल में दो सालों से एक महिला और दो युवतियां फर्जी तरीके से बिना अनुमति के कियोस्क सेंटर संचालित कर रही थी। जिसे 19 अगस्त को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया था। उसी मामले को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने वहां रखे सीपीयू को जब्त कर लिया है। जिसमें से और भी कई राज खुलने की संभावना है।