➡️ प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्साय शिक्षा विभाग म.प्र श्री सुखवीर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आकस्मिक वार्ड, आईपीडी, एनआरसी, टीबी कक्ष, एएनसी एवं पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों से कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त, कर एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया और दी जा रही सेवाओं के विषय में चर्चा की।
उन्होंने पोषण आहार एवं महिलाओं के भोजन के संबंध में भी जानकारी ली गई। सभी एएनसी एवं पीएनसी महिलाओं से चर्चा कर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली एवं जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के भुगतान समयावधि में करने के निर्देश दिये। उन्होंने टीबी के पॉजिटिव एवं फालोअप के बारे में जानकारी ली। साथ ही मलेरिया के मरीजों के बारे में जानकारी ली । इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण सत्र को देखा, जिसमें लक्षित बच्चों एवं उपलब्धि के बारे में जानकारी ली तथा उमंग कक्ष का भ्रमण किया। वहीं किशोर बालक बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे उमंग कार्यक्रम की जानकारी ली गई। उन्होंने सीएम हेल्प लाईन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से समयावधि में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul