टिमरनी: हरदा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव: टिमरनी विधायक अभिजीत शाह किसानों के समर्थन में उतरे
Timarni, Harda | Apr 9, 2026 आज 9 अप्रैल शाम 5 बजे किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने हरदा में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।