चैनपुर: भीषण गर्मी में पुलिस बनी सहारा, चैनपुर और कुरूमगढ़ थाना परिसर में शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ
Chainpur, Gumla | May 25, 2026 राज्य में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आह्वान पर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चैनपुर अनुमंडल के चैनपुर और कुरूमगढ़ थाना परिसर में प्याऊ की शुरुआत की गई है। जानकारी देते हुए सोमवार शाम छह बजे बताया गया कि थाना परिसर में अब राहगीरों, फरियादियों और ग्रामीणों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।