डंडा: घरेलू विवाद में पत्नी को पीटकर किया घायल
Danda, Garhwa | May 22, 2026 नारायणपुर गांव निवासी रामेश्वरी महतो ने शुक्रवार को अपनी पत्नी 50 वर्षीय कलावती देवी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने घायल कलावती देवी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था।