महेंद्रगढ़: कनीना में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का भव्य दहन
कनीना पुरानी अनाज मंडी के रामलीला मैदान में दशहरा पर्व पर 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन हुआ। भगवान श्रीराम के तीर से रावण की नाभि पर वार करते ही पुतला आतिशबाजी के साथ जल उठा। शोभायात्रा, युद्ध मंचन और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच यह आयोजन संपन्न हुआ।