अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा था कि अगर मैंने मुँह खोला तो बहुत राज फ़ाश होंगे और बड़े नाम बदनाम होंगे।
उत्तराखंड में पुष्कर धामी की सरकार को गिराने को साजिश हो रही है, मेरे पास सबूत है।
नार्को टेस्ट की सहमति देने देहरादून कोर्ट पहुंची थी उर्मिला, तब अभिनेत्री ने बयान दिया था कि मेरा टेस्ट मीडिया की मौजूदगी में लाइव होना चाहिए, जिस दिन मेरे घर में डकैती हुई तब मैंने दुष्यंत गौतम को फ़ोन किया था।
वहीं आज हुए नाटकीय घटनाक्रम में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उनके ही सहारनपुर के आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है,
उत्तराखंड पुलिस ने यह कार्रवाई सहारनपुर में उनके खिलाफ रानीपुर कोतवाली में दर्ज हुए एक मुकदमे में की है।
बता दें की दो दिन पहले नार्को टेस्ट की सहमति देने देहरादून कोर्ट आई उर्मिला ने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष का भी नाम लिया था।
उसी दिन संभावना प्रबल हो गई थी कि उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं, पुलिस जांच के उपरान्त ही पूरे मामलें की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल अभिनेत्री उर्मिला सनावर की स्थिति आ बैल मुझे मार वाली होती दिखाई दे रही है और ये स्थिति इतनी जल्दी सुधरती हुई भी दिखाई नहीं पड़ती।
#AnkitaBhandari #UrmilaSanawar #अंकिताभंडारी #उर्मिलासनावर #UrmilaSanawarArrest #AnkitaBhandariCase #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #PushkarSinghDhami #DhamiGovernment #DushyantGautam #BLSantosh #NarcoTest #DehradunNews #SaharanpurNews #UttarakhandPolice #BreakingNews #HindiNews #PoliticalNews #ViralNews #LatestNews #BigBreaking #उत्तराखंड_समाचार #अंकिता_भंडारी_प्रकरण #उर्मिला_सनावर_गिरफ्तारी #देहरादून_न्यूज #सहारनपुर_न्यूज #सिटी_स्पेशल_न्यूज