पोलायकलां: सेमली धाम में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया आदिवासी नृत्य, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने सेमली धाम में आदिवासी कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य किया। कैबिनेट मंत्री परमार के आदिवासी नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रविवार शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार आदिवासी कलाकारों के साथ हाथ में धनुष लेकर नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।