बौंसी: केन्द्रीय मंत्री ने नवोदय विद्यालय और लक्ष्मीपुर के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Jan 24, 2025 केंद्रीय विद्युत एवं नवीनीकरण ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे नवोदय विद्यालय व लक्ष्मीपुर स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लक्ष्मीपुर डैम के हेल्थ केयर वैलनेस सेंटर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यहां विभिन्न विभागों के ऑपरेटर की व्यवस्था करने को कहा।