Varanasi News: मंत्री रवींद्र जायसवाल पर जमीन कब्जे के आरोप, PRO ने बताया बेबुनियाद, सपा नेता सहित 2 पर FIR
Varanasi News | Ravindra Jaiswal Land Dispute | UP Minister Controversy | Live VNS
वाराणसी में यूपी सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल पर जमीन कब्जे और रास्ता अवरुद्ध करने के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी जयध्वज श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर आरोपों को निराधार और राजनीतिक साजिश बताया।
राजातालाब क्षेत्र की जमीन से जुड़े विवाद पर PRO ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि संबंधित जमीन कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदी गई थी। उन्होंने डॉक्टर श्रवण सिंह और सपा नेता सुनील सिंह पर मंत्री की राजनीतिक छवि खराब करने का आरोप लगाया।
जयध्वज श्रीवास्तव के अनुसार, इस मामले में दोनों के खिलाफ भेलूपुर थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
देखिए मंत्री रवींद्र जायसवाल के PRO जयध्वज श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता और पूरे विवाद पर उनका पक्ष।
वाराणसी की राजनीति, स्थानीय विवादों और ताजा खबरों के लिए Live VNS को Subscribe करें।
🌐 www.livevns.news
Live VNS – बनारस की बात, बनारस के साथ।
#RavindraJaiswal #VaranasiNews #LandDispute #UPPolitics #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2026