बल्लबगढ़: आदर्श नगर में पति और सास द्वारा मारपीट में चोटिल विवाहिता बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर के गांव फलेदा की रहने वाली डोली का विवाह करीब 4 साल पहले आदर्श नगर के रहने वाले गौरव के साथ हुआ था। धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी और शादी के बाद सास और उसका पति डोली को परेशान करने लगे। दोनों ने बीती रात डोली के साथ मारपीट की। विवाहिता बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।