धौलपुर: निजी पैलेस पर बैठक में उस्मानी समाज धौलपुर ने सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का लिया अहम फैसला।
राजाखेड़ा बाईपास पर स्थित निजी पैलेस पर सोमवार को उस्मानी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी उस्मानी समाज के लोगो ने भाग लिया। बैठक में समाज की तमाम बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज के लोगो ने साथ दिया। उस्मानी समाज के द्वारा मय्यत/हाजिरी और चेहलुम के खाने पर रोक। समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से महरूम नहीं रहेगा।