नवाबगंज: बाराबंकी के गन्ना संस्थान में पीड़ित ने मारपीट के मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी, न्याय की लगाई गुहार
बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नचना निवासी अरविंद कुमार पुत्र मुनीराम द्वारा गन्ना संस्थान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने सोमवार करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक मुकदमे में उसके द्वारा गवाही देने से नाराज विपक्षी गणों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। उन्होंने उक्त मामले में उचित न्याय की गुहार लगाई है।