ब्यौहारी: जंगल में मिला बुजुर्ग का शव, आकाशीय बिजली से मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बनासी गांव निवासी 62 वर्षीय गोविंद सिंह पिता बदन सिंह शनिवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। शाम को तेज आंधी-बारिश के बीच मवेशी घर लौट आए, लेकिन वे नहीं पहुंचे। परिजनों की तलाश में उनका शव बनासी जंगल में छूहला के पेड़ के नीचे मिला। प्रारंभिक जांच में आकाशीय बिजली गिरने से मौत की आशंका जताई गई है।मामले में रविवार दोपहर दो बजे से पुलिस जांच