Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

रफीगंज: सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता का पालन करना होगा, रफीगंज प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक

Rafiganj, Aurangabad | Oct 31, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। 11 नवंबर को रफीगंज विधानसभा में चुनाव होना है। शुक्रवार रात्रि 8 बजे मिली जानकारी अनुसार आचार संहिता को लेकर रफीगंज प्रशासन ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भी आचार संहिता का पालन करें। कोई भी व्यक्ति मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन ना दें, जाति धर्म या भाषा के आधार पर टिप्पणी न करें।

MORE NEWS

नाला बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश; ग्रामीणों के आरोप पर अंचलाधिकारी ने की जांच

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत अचूकी गांव में नाले का पानी बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में लगातार पानी जमा रहने से धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। जलजमाव का असर गांव के सखीचन मांझी के घर पर भी पड़ा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से गुजरने वाले मुख्य नाले को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कथित रूप से अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने रामरूप यादव, उमेश यादव, राजदेव यादव, छोटन भइया, कारू ठाकुर, मुनारी यादव, सोहराय यादव और कामदेव पासवान समेत अन्य लोगों पर नाला बंद करने का आरोप लगाया है।

किसानों का कहना है कि बारिश कम होने के कारण पहले ही धान की रोपनी में काफी परेशानी हुई थी। किसी तरह रोपनी पूरी हुई तो अब खेतों में अत्यधिक पानी भरने से फसल सड़ने लगी है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द जल निकासी नहीं हुई तो पूरी मेहनत और लागत पानी में डूब जाएगी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद रफीगंज अंचल के अधिकारी गुरुवार को मौके पर पहुंचे और जलजमाव तथा नाले की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

पीड़ित किसान सखीचन मांझी सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने की मांग की है, ताकि बची हुई धान की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

#RafiGanjNews #AurangabadBihar #Achuki #WaterLogging #FarmerIssue #BiharNews #RafiGanj #DhanKiFasal #KisanProblem #JalJamav #AurangabadNews #BharatCrimeLiveNews

नाला बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश; ग्रामीणों के आरोप पर अंचलाधिकारी ने की जांच औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत अचूकी गांव में नाले का पानी बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में लगातार पानी जमा रहने से धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। जलजमाव का असर गांव के सखीचन मांझी के घर पर भी पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से गुजरने वाले मुख्य नाले को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कथित रूप से अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने रामरूप यादव, उमेश यादव, राजदेव यादव, छोटन भइया, कारू ठाकुर, मुनारी यादव, सोहराय यादव और कामदेव पासवान समेत अन्य लोगों पर नाला बंद करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि बारिश कम होने के कारण पहले ही धान की रोपनी में काफी परेशानी हुई थी। किसी तरह रोपनी पूरी हुई तो अब खेतों में अत्यधिक पानी भरने से फसल सड़ने लगी है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द जल निकासी नहीं हुई तो पूरी मेहनत और लागत पानी में डूब जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद रफीगंज अंचल के अधिकारी गुरुवार को मौके पर पहुंचे और जलजमाव तथा नाले की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। पीड़ित किसान सखीचन मांझी सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने की मांग की है, ताकि बची हुई धान की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। #RafiGanjNews #AurangabadBihar #Achuki #WaterLogging #FarmerIssue #BiharNews #RafiGanj #DhanKiFasal #KisanProblem #JalJamav #AurangabadNews #BharatCrimeLiveNews

Rafiganj, Aurangabad | Aug 13, 2026

रात 1 बजे चोरी की वारदात, ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़ा गया चोर, सामान नदी से बरामद

औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव में मंगलवार देर रात चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने एक चोर को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पीड़ित यमुनाकांत निराला परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे आहट से नींद टूटी तो नीचे देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। तभी बाहर चोर-चोर की आवाज आई। 

ग्रामीणों ने दौड़कर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोविन्द प्रजापति, पिता विनेश्वर प्रजापति, निवासी पचरिया बताया। उसने बताया कि उसके साथ विजय यादव, पिता स्व. लक्ष्मण यादव भी था जो भाग गया।सूचना पर पहुंची रफीगंज पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि पूछताछ में चोरी कबूलने के बाद कुछ सामान आरोपी के घर से और कुछ सामान पास की नदी से बरामद किया गया। बरामद सामान जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार विजय यादव की तलाश जारी है।

रात 1 बजे चोरी की वारदात, ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़ा गया चोर, सामान नदी से बरामद औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव में मंगलवार देर रात चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। ग्रामीणों ने एक चोर को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पीड़ित यमुनाकांत निराला परिवार के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब 1 बजे आहट से नींद टूटी तो नीचे देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। तभी बाहर चोर-चोर की आवाज आई। ग्रामीणों ने दौड़कर एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोविन्द प्रजापति, पिता विनेश्वर प्रजापति, निवासी पचरिया बताया। उसने बताया कि उसके साथ विजय यादव, पिता स्व. लक्ष्मण यादव भी था जो भाग गया।सूचना पर पहुंची रफीगंज पुलिस ने गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि पूछताछ में चोरी कबूलने के बाद कुछ सामान आरोपी के घर से और कुछ सामान पास की नदी से बरामद किया गया। बरामद सामान जब्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार विजय यादव की तलाश जारी है।

Rafiganj, Aurangabad | Aug 13, 2026

बिजली संकट से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, केताकी फीडर हाउस में जड़ा ताला; महज 5-6 घंटे मिल रही बिजली

देव। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। केताकी बिजली फीडर हाउस में करीब पांच पंचायतों के किसानों और ग्रामीणों ने ताला जड़कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक माह से 24 घंटे में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार JEE और बिजली विभाग के SDO से शिकायत एवं वार्ता की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग कारण बताकर मामले को टाल दिया गया। आखिरकार परेशान होकर ग्रामीणों ने फीडर हाउस में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया।
किसानों का कहना है कि देव प्रखंड में अब तक करीब 21 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो सकी है। बारिश की कमी और बिजली संकट ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार औरंगाबाद जिले में सामान्य से करीब 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है, वहीं नहरों की स्थिति भी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गंभीर समस्या के बावजूद सांसद, विधायक और MLC की ओर से अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। किसानों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि धान की रोपनी और सिंचाई का काम आगे बढ़ सके।
तालाबंदी के बाद बिजली विभाग और प्रशासन के सामने किसानों की नाराजगी दूर करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
#DevNews #Ketaki #AurangabadBihar #ElectricityCrisis #FarmerIssue #KisanAndolan #PowerCut #BijliSankat #DhanRopni #AurangabadNews #DevPrakhand #BiharNews #FarmersProtest #Bharatcrimelivenews

बिजली संकट से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, केताकी फीडर हाउस में जड़ा ताला; महज 5-6 घंटे मिल रही बिजली देव। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। केताकी बिजली फीडर हाउस में करीब पांच पंचायतों के किसानों और ग्रामीणों ने ताला जड़कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक माह से 24 घंटे में महज 5 से 6 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार JEE और बिजली विभाग के SDO से शिकायत एवं वार्ता की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग कारण बताकर मामले को टाल दिया गया। आखिरकार परेशान होकर ग्रामीणों ने फीडर हाउस में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना है कि देव प्रखंड में अब तक करीब 21 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो सकी है। बारिश की कमी और बिजली संकट ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार औरंगाबाद जिले में सामान्य से करीब 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है, वहीं नहरों की स्थिति भी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की गंभीर समस्या के बावजूद सांसद, विधायक और MLC की ओर से अपेक्षित पहल नहीं हो रही है। किसानों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि धान की रोपनी और सिंचाई का काम आगे बढ़ सके। तालाबंदी के बाद बिजली विभाग और प्रशासन के सामने किसानों की नाराजगी दूर करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की चुनौती खड़ी हो गई है। #DevNews #Ketaki #AurangabadBihar #ElectricityCrisis #FarmerIssue #KisanAndolan #PowerCut #BijliSankat #DhanRopni #AurangabadNews #DevPrakhand #BiharNews #FarmersProtest #Bharatcrimelivenews

Rafiganj, Aurangabad | Aug 13, 2026

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेंगरा पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा🇮🇳

🇮🇳शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक पर जिला पदाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारुण प्रखंड अंतर्गत टेंगरा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
 तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा टेंगरा पंचायत सरकार भवन से शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ‘शहीद सिपाही संतोष साव अमर रहें’ के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

स्मारक स्थल पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव जी को नमन करते कहा कि वे 161वीं बटालियन में कांस्टेबल के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। दिनांक 25 जून 2016 को अपने साथियों के साथ ड्यूटी से लौटने के दौरान आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। अचानक हुई गोलीबारी एवं बस के अंदर फेंके गए ग्रेनेड के बीच सिपाही संतोष साव ने राष्ट्रसेवा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का बलिदान हम सभी को यह स्मरण कराता है कि आज हम जिस तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ लेकर चलते हैं, उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बारुण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
#HarGharTiranga #tiranga #IndependenceDay #patriotisme #DistrictAdministration #aurangabadbihar

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेंगरा पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा🇮🇳 🇮🇳शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक पर जिला पदाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बारुण प्रखंड अंतर्गत टेंगरा पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा टेंगरा पंचायत सरकार भवन से शहीद सिपाही संतोष साव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान ‘शहीद सिपाही संतोष साव अमर रहें’ के नारों से पूरे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। स्मारक स्थल पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद सिपाही संतोष साव जी को नमन करते कहा कि वे 161वीं बटालियन में कांस्टेबल के रूप में देश की सेवा कर रहे थे। दिनांक 25 जून 2016 को अपने साथियों के साथ ड्यूटी से लौटने के दौरान आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। अचानक हुई गोलीबारी एवं बस के अंदर फेंके गए ग्रेनेड के बीच सिपाही संतोष साव ने राष्ट्रसेवा में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों का बलिदान हम सभी को यह स्मरण कराता है कि आज हम जिस तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ लेकर चलते हैं, उसकी आन-बान-शान की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा श्री उपेंद्र पंडित, अपर समाहर्ता विशेष शाखा मोहम्मद सादुल हसन खां, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बारुण, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। #HarGharTiranga #tiranga #IndependenceDay #patriotisme #DistrictAdministration #aurangabadbihar

Rafiganj, Aurangabad | Aug 13, 2026

नवीनगर में CSR को लेकर उप प्रमुख लव कुमार सिंह का तीखा सवाल—“NTPC का पैसा राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं, जनता का अधिकार है”

नवीनगर। NTPC के CSR फंड के इस्तेमाल को लेकर नवीनगर के उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CSR किसी विधायक, सांसद या राजनीतिक दल की निजी निधि नहीं, बल्कि कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसका लाभ सबसे पहले NTPC से प्रभावित और विस्थापित स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए।
लव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोग आज भी साइकिल और जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं, जबकि दूसरी जगहों पर ट्राईसाइकिल बांटने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने मांग की कि स्थानीय दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, विद्यार्थियों को पुस्तकें और नवीनगर के प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास व AI बोर्ड की व्यवस्था CSR के माध्यम से की जाए।
उन्होंने DM से मांग की कि CSR के कार्य केवल विधायक, सांसद या MLC की अनुशंसा के आधार पर न हों। Village Development Advisory Committee (VDAC) को सक्रिय कर प्रभावित किसानों और विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए।
उप प्रमुख ने कहा कि “सबसे पहले शिक्षा सुधारना जरूरी है। शिक्षा सुधरेगी तो स्वास्थ्य, सड़क और विकास की तस्वीर भी बदलेगी।” उन्होंने CSR फंड के उपयोग में पारदर्शिता की मांग करते हुए सवाल उठाया कि अब तक यह क्यों नहीं पूछा गया कि CSR का पैसा कहां और किस तरह खर्च हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जब जनता परेशान रहेगी तो जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उनके बयान से कार्यक्रम में CSR फंड के उपयोग और स्थानीय विकास को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#Nabinagar #NTPC #CSR #LavKumarSingh #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #CSRFund #EducationReform #SmartClass #AIBoard #VDAC #Vikas #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #BiharNews

नवीनगर में CSR को लेकर उप प्रमुख लव कुमार सिंह का तीखा सवाल—“NTPC का पैसा राजनीतिक प्रतिबद्धता नहीं, जनता का अधिकार है” नवीनगर। NTPC के CSR फंड के इस्तेमाल को लेकर नवीनगर के उप प्रमुख लव कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CSR किसी विधायक, सांसद या राजनीतिक दल की निजी निधि नहीं, बल्कि कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी है। इसका लाभ सबसे पहले NTPC से प्रभावित और विस्थापित स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। लव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोग आज भी साइकिल और जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं, जबकि दूसरी जगहों पर ट्राईसाइकिल बांटने की बातें सामने आती हैं। उन्होंने मांग की कि स्थानीय दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, विद्यार्थियों को पुस्तकें और नवीनगर के प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास व AI बोर्ड की व्यवस्था CSR के माध्यम से की जाए। उन्होंने DM से मांग की कि CSR के कार्य केवल विधायक, सांसद या MLC की अनुशंसा के आधार पर न हों। Village Development Advisory Committee (VDAC) को सक्रिय कर प्रभावित किसानों और विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। उप प्रमुख ने कहा कि “सबसे पहले शिक्षा सुधारना जरूरी है। शिक्षा सुधरेगी तो स्वास्थ्य, सड़क और विकास की तस्वीर भी बदलेगी।” उन्होंने CSR फंड के उपयोग में पारदर्शिता की मांग करते हुए सवाल उठाया कि अब तक यह क्यों नहीं पूछा गया कि CSR का पैसा कहां और किस तरह खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जब जनता परेशान रहेगी तो जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उनके बयान से कार्यक्रम में CSR फंड के उपयोग और स्थानीय विकास को लेकर चर्चा तेज हो गई है। #Nabinagar #NTPC #CSR #LavKumarSingh #Aurangabad #Bihar #NabinagarNews #CSRFund #EducationReform #SmartClass #AIBoard #VDAC #Vikas #LocalNews #BharatCrimeLiveNews #BiharNews

Rafiganj, Aurangabad | Aug 13, 2026