कांके: बरियातू थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2025 बरियातू थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह करीब दस बजे मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का शव पंखे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। मृतक महिला के पति पर परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।