धौलपुर: बाड़ी रोड पर चलते ट्रोले का पहिया निकला, एईएन की कार से टकराया
- मौके पर भीड़ एकत्रित काफी देर हुई बहस
धौलपुर. शहर के बाड़ी रोड स्थित 220 केवी विद्युत निगम कार्यालय के सामने बाड़ी रोड से आ रहा ट्रोला का पहिया खुलकर विद्युत निगम के कार्यालय से बाहर निकल रही गाड़ी से टकराकर अंदर कार्यालय में घुस गया। इस हादसे में विद्युत निगम के एईएन की गाड़ी श्रतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों के हादसे को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान बाड़ी रोड पर भीड़ जमा हो गई।