धौलपुर: कलेक्ट पर कलेक्टर से की अवैध शराब की बिक्री बंद करवाने की मांग
धौलपुर। धौलपुर जिले के बसेड़ी इलाके की ग्राम पंचायत खिड़ोरा के गांव गोटे का पुरा के महिला और पुरुषों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंचकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन दिया। जिसमें गांव में अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि गांव का एक व्यक्ति अपनी परचून की दुकान में अवैध शराब बेचता है।