धौलपुर: हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास ट्रैक्टर चुरा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार कंट्रोल रूम पर मिली सूचना
बसेड़ी थाना क्षेत्र के सांगौरी गांव से देर रात को एक ट्रैक्टर चोरी हो गया। ट्रैक्टर चोरी होने के तुरंत बाद ट्रैक्टर मालिक ने कंट्रोल रूम में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। नाकाबंदी में पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।