धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस की सख्ती व सजगता से गुमशुदा युवती को लिया हिरासत में, पुलिस टीम को किया सुपुर्द
रविवार देर रात को कोतवाली थाना पुलिस को गस्त दौरान एक युवक व एक युवती मिली। यह पुलिस को देखकर छुपने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गस्त कर रहे पुलिस के जवानों के द्वारा दोनो से पूछताछ की गई तो युवती के खिलाफ बाड़ी थाना पर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज मिली। युवती को बाड़ी पुलिस टीम को व युवक को परिजनों को सुपुर्द किया गया है